
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (EHapurNews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में गुलावठी-धौलाना मार्ग पर सोमवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक के दौरान बस और मालवाहक थ्री व्हीलर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि थ्री व्हीलर के परखच्चे उड़ गए और चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव ककरी निवासी 35 वर्षीय रिंकू के रूप में हुई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
























