
हापुड़ में निकाली गई शांति यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में विश्व कल्याण और मानवता की भलाई की कामना के साथ रविवार को दास धर्म लोनी दरबार की ओर से नगर में शांति यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व श्रीनगर स्थित सेठी निवास में सवा घंटे तक ‘नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला’ का पाठ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की।
शांति यात्रा श्रीनगर से प्रारंभ होकर पटेल नगर, नई शिवपुरी, गणेश चौक समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए पुरानी शिवपुरी पहुंची। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालु कीर्तन करते हुए और भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। सामूहिक अरदास के साथ यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर बताया गया कि सतगुरु महाराज दर्शन दास ने अपना जीवन देशप्रेम, मानवता और शांति के प्रसार के लिए समर्पित किया था। उन्होंने सदैव लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा दी। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दास धर्म की ओर से देशभर में शांति यात्राएं निकाली जा रही हैं।
यात्रा में रवि शर्मा, रितु, पवन सेठी, शिवानी, सोनू सेठी, मंजू, राजेश ढींगरा, सपना, यशु ढींगरा, नेहा, नवीन, रुपाली, रमेश शर्मा, सीमा, विजय शर्मा, अनिल शर्मा, प्रफुल्ल शर्मा अमरजीत कौर, इशू पवार और शशि बाला सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























