
हापुड़ मंडी में गन्ने का भाव ऊंचा खुलने से गुड़ उत्पादक का औसत नहीं
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गन्ने का भाव गत वर्ष के मुकाबले 100 रुपए कुंतल यानि की 450 रुपए प्रति कुंतल खुलने से गुड़ उत्पादकों का औसत नहीं आ रहा है, जिस वजह से हापुड़ मंडी में नए गुड़ की आवकें चार हजार गुड़ बाल्टी के आस-पास टिकी है। हापुड़ में 12 सितम्बर को नए गुड़ की पहली आवके हुई और गुड़ का भाव 5100 रुपए प्रति कुंतल खुला था। बुधवार को गुड़ की आवकों में सुधार नजर आया और 5150 रुपए प्रति कुंतल भाव बोले गए।
गुड़ गल्ला एसोसिएशन के सचिव व प्रमुख गुड़ व्यापारी अमित गोयल ने बताया कि दुर्गा पूजा में अभी देरी होने से गुड़ की मांग कम है, फिर असम, बंगाल, बिहार, सिलीगुड़ी गुड़ भेजा जा रहा है। गुड़ की मांग में तेजी आने पर आवके सुधरेंगी और भावों में बढ़ने की सम्भावना है। फिलहाल गुड़ के भावों से गुड़ उत्पादक संतुष्ट नहीं है। किसान का कहना है कि उन्हे उम्मीद थी कि गन्ने का भाव ऊंचा खुलने से गुड़ का भाव 5500-5600 रुपए प्रति कुंतल खुलेगा।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















