खाट पर मिली बुजुर्ग की गर्दन कटी लाश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर में उस समय सनसनी मच गई 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की लाश खाट पर पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने धारदार हथियार से वृद्ध का गला काटकर उसकी हत्या को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जिसने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी 60 वर्षीय शाहिद का शव शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने खाट पर पड़ा देखा जिसका गला कटा हुआ था। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि लाश खून से लथपथ थी जो कि घर के बरांडे के अंदर चारपाई पर पड़ी हुई थी।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
मृतक का परिवार गाजियाबाद के अर्थला में रहता है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर सबूतों के क्रम में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























