
हापुड़ में तेंदुए की तलाश में जुटा वन विभाग, लगाया पिंजरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के गांव लोधीपुर छपका के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल में पिंजरा लगाया।
जानकारी के अनुसार, गढ़ क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिखाई देने की चर्चाओं के बीच लोधीपुर छपका के जंगल में भी तेंदुआ होने की सूचना मिली। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। टीम ने जंगल में काफी देर तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी है। वहीं, किसानों से खेतों में काम करने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। वन विभाग के कर्मचारी आसपास के जंगलों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने पर उसे सुरक्षित पकड़ा जा सके। फिलहाल तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





















