
👁 1 views Views
हापुड, सीमन (EHapurNews.com):हापुड जनपद का कार्यभार ग्रहण करते ही नये पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए है।पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन पर रविवार को हापुड जनपद में विशेष वान चैकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के अन्तर्गत हापुड़ पुलिस ने 922 व्यक्ति व 615 वाहन चेक किए। चैकिंग के दौरान एमवी एक्ट के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 120 वाहनों का चालान व 04 वाहन सीज की कार्यवाही अमल में लाई गई तथा एक लावारिस मोटर साइकिल बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।नाबालिग को अभिभावक वाहन न सौपे।





















