
तराई किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तराई किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा को रात्रि करीब 10 बजे पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए जाने से रोक दिया गया। इस कार्रवाई के बाद सौरभ शर्मा ने अपना विरोध जताते हुए कहा कि सरकार कितनी भी आवाज दबाने की कोशिश कर ले, हम अपने हक और अधिकारों की लड़ाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि युवाओं और किसानों की आवाज को दबाकर आंदोलन को खत्म नहीं किया जा सकता। लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार है। सवाल यह है कि आखिर अपनी मांगों को उठाने और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से किसी को क्यों रोका जा रहा है?
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















