
धौलाना विधानसभा क्षेत्र में दिग्विजय सिसोदिया ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से की मुलाकात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी दिग्विजय सिसोदिया ने रविवार को विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आजमपुर, पिलखुवा, समाना, कमरुद्दीन नगर, नगला काशी, धौलाना और शोलाना सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया।
जनसंपर्क के दौरान दिग्विजय सिसोदिया ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने लोगों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और जनसमस्याओं को समझने का प्रयास किया।
इस दौरान ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनहित और लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। उनके जनसंपर्क को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां भी चर्चा में रहीं।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















