सांसद प्रतिनिधि लड़ेंगे व्यापारिक हित की लड़ाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अरुण गोविंद ने हापुड़ विधान सभा क्षेत्र के लिए हापुड़ के व्यापारी नेता व भूतपूर्व सभासद विनोद गुप्ता व भाजपा के सक्रिय नेता अशोक बबली को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त करने पर हापुड़ के उद्यमियों व व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी, उद्यमी अमन गुप्ता आदि व्यापारियों ने सांसद प्रतिनिधियों का फूल मालाएं पहना कर बधाई दी और भविष्य में व्यापारियों के हित और क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रह कर कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी।
नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधियों विनोद गुप्ता व अशोक बबली ने आश्वासन दिया कि वे व्यापारियों का उत्पीड़न व शोषण सहन नहीं करेंगे। व्यापारिक हितों के लिए वे सदैव व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रिम मोर्चे पर डटे रहेंगे। बिजली की आंक मिचौनी व जीएसटी की समस्याओं के हल के लिए भी प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर दिपांशु गर्ग, गोविंद अग्रवाल नेता जी, सुमित कंसल, राकेश पंसारी, अमित मोनू, योगेंद्र आदि उपस्थित थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























