
गढ़ से गाजियाबाद गया तीन लाख का 10 कुंतल खराब पनीर नष्ट कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में स्थित मै. इकरार डेयरी से भेजा गया 10 कुंतल पनीर गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ लिया जिसे खराब पनीर बता कर नष्ट कराया गया। तीन लाख रुपए का माल गड्ढे में नष्ट करवाया गया।
दरअसल खाद्य सुरक्षा विभाग गाजियाबाद की टीम ने 10 क्विंटल खराब पनीर नष्ट कराया है। बुधवार की रात 1:30 बजे के आसपास कौशांबी पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डाबर चौराहे पर बुलोरो पिकअप गाड़ी में प्लास्टिक के 10 ड्रम पकड़े थे जिनमें पनीर भरा था। पनीर गंदे ड्रम और गंदे पानी में रखा था। सही तापमान में न रखने के कारण पनीर खराब होने की स्थिति में था जिसके बाद टीम ने दो नमूने लिए और तीन लाख रुपए कीमत का 10 कुंतल पनीर गड्ढे में डलवाया। यह पनीर जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर से मैसर्स इकरार डेयरी से लाया जा रहा था।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























