
ईद-उल-अज़हा पर दिग्विजय शिशौदिया ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र में लोगों को दी मुबारकबाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ईद-उल-अज़हा के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय शिशौदिया ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों का दौरा कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की तथा उन्हें ईद की हार्दिक मुबारकबाद दी।
इस दौरान दिग्विजय शिशौदिया ने मुस्लिम समाज के लोगों से मिलकर उनकी खुशियों में सहभागिता की और आपसी भाईचारे, प्रेम तथा सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व त्याग, समर्पण और मानवता की भावना को मजबूत करता है। ऐसे त्योहार समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।
दिग्विजय शिशौदिया ने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करना हमारी संस्कृति की पहचान है। हमें मिल-जुलकर समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी विश्वास को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्रवासियों ने भी उनका स्वागत किया और ईद की बधाइयों का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक, युवा और समाजसेवी उपस्थित रहे।
दिग्विजय शिशौदिया ने कहा कि वे हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी रहेंगे और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























