
👁 27 views Views
नाबालिक को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में नामजद गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विपिन उर्फ कालू पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम शरिफपुर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ को दबोचा है जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार सिंभावली पुलिस ने नाबालिक को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए बुधवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

















