हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ में आयोजित शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के तत्वावधान में नवाचार संगोष्ठी और वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। अरुण सिंह रुहेला व अरुणा कुमारी ने बताया कि नवाचार संगोष्ठी और वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ के एक होटल में किया गया था जिसमें शैक्षिक नवाचारों एसोसिएशन की मजबूती के लिए प्रयास, विषयगत राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यसन के आयोजन शैक्षिक समाचार संकलन शैक्षिक भ्रमण आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई।
आपको बता दें कि इस आयोजन में संविलियन विद्यालय राजपुर की सहायक अध्यापिका अरुणा कुमारी राजपूत व गढ़मुक्तेश्वर के संविलियन विद्यालय चांदनेर के सहायक अध्यापक अरुण सिंह रुहेला को सम्मानित किया गया।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























