हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत की एमए राजनीतिशास्त्र की मौखिक परीक्षा सात और आठ जून को एसएसवी पीजी कॉलेज में कराई जाएंगी। साथ ही एमए राजनीतिशास्त्र द्वितीय वर्ष प्राइवेट के चार कॉलेजों की मौखिक परीक्षा सात जून को होंगी।
आपको बता दें कि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र एवं प्रथम वर्ष की अंकतालिका साथ लेकर आए और परीक्षा स्थल पर समय पर उपस्थित हो। सात जून की परीक्षा के लिए छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय बहादुरगढ़, आर्य कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज हापुड़, एसएसवी कॉलेज हापुड़, आरएसएस कॉलेज पिलखुआ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आठ जून को 14 कॉलेज की मौखिक परीक्षा होगी जिनके लिए केडी कॉलेज सिंभावली, केशव मारवाड़ डिग्री कॉलेज पिलखुआ, चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर, चौधरी ताराचंद डिग्री कॉलेज हापुड़, राजकुमार गोयल गर्ल्स डिग्री कॉलेज गढ़, रूद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी नानपुर, श्रीमती विमला देवी डिग्री कॉलेज बाबूगढ़ छावनी, मेघनाथ सिंह सिसोदिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी, राजीव गांधी ग्रामीण कॉलेज मुरादपुर, चौधरी वेदराम कॉलेज ऑफ़ हायर एजुकेशन सिरोधन, आईएमआईआरसी कॉलेज गढ़, महात्मा गौतम बुद्ध विद्यालय पिलखुआ, दयावती कॉलेज ऑफ़ लॉ बनखंडा, इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ एंड एकेडमिक स्टडीज कल्याणपुर जनुपुरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























