
👁 12 views Views
15 सरकारी स्कूलों में बनेंगे नए भवन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के 15 सरकारी स्कूलों के नए भवन बनाए जाएंगे जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक करोड 78 लाख रुपए का बजट जारी किया है। जनपद में जर्जर भवन वाले 44 स्कूल चिन्हित किए गए थे, जिनके भवनों को ध्वस्त किया गया था।
बीएसए हापुड़ दीया भारी के अनुसार जिले के 15 परिषदीय सरकारी स्कूल के नए भवन बनेंगे। शासन ने बजट जारी किया है। जल्द स्कूलों के नए भवन का निर्माण शुरू हो जायेगा। स्कूलों के नए भवन बनने से हजारों की संख्या में बच्चों को फायदा होगा। जिन 15 स्कूलों के नए भवन बनाये जा रहे है वहां पहले से ही स्कूल संचालित है। नए भवन बनने के बाद वहां स्कूल में बच्चों के लिए जगह की कमी नहीं रहेगी।




















