
👁 21 views Views
अग्रवाल महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया वैश्य समाज सेवा का संकल्प
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अग्रवाल महासभा हापुड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने वैश्य समाज के उत्थान व सेवा का संकल्प लिया है।
नवनिर्वाचित प्रधान अतुल चौकड़ायत, मंत्री विमेश गोयल, कोषाध्यक्ष शरद अग्रवाल व लेखा निरीक्षक आशीष विजय गुप्ता ने निवर्तमान अध्यक्ष ललित अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों के साथ महाराजा अग्रसेन भवन पहुंचे और महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूरे समाज के उज्जवल भविष्य की कामना की।उन्होने कहा कि वे संकल्प पत्र को पूरा करने पर ध्यान देगे।




















