
xr:d:DAFpojGQSlY:15,j:8222844645281534644,t:23072511
हापुड़ मंडी में मूंगफली पर 10 लाख रुपए रोज टैक्स चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कड़कड़ाती ठंड के कारण मूंगफली व मूंगफली गजक की मांग में भारी बढ़ोतरी के साथ ही जनपद हापुड़ में मूंगफली की आवकें बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार करीब 6-8 गाड़ी मूंगफली रोजाना उत्पादक मंडियों से हापुड़ आ रही है जिन पर करीब 10 लाख रुपए रोजाना राजस्व की चोरी हो रही है।
सर्दी के कारण मूंगफली की मांग उपभोक्ता की आने से बनी मूंगफली व मूंगफली गजक की मांग बढ़ी है। जनपद भर के कोने-कोने से मूंगफली बेचने वाले हापुड़ से मूंगफली ले जा रहे हैं। नवीन मंडी स्थल के गोदाम से अतिरिक्त हापुड़ में मूंगफली अवैध गोदाम में उतारी जा रही है यह गोदाम रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने बने नवीन मंडी स्थल के दूसरे गेट के सामने भट्टे वाली रोड पर, जरौठी रोड पर बने हर गोदाम में रात के वक्त उतारी जा रही है।
मूंगफली पर डेढ़ प्रतिशत मंडी शुल्क, 5 प्रतिशत जीएसटी है और एक ट्रक में 15-20 टन मूंगफली लोड की जाती है। हापुड़ में करीब रोजाना 6-8 गाड़ी मूंगफली आ रही है। मूंगफली का भाव 7000-8000 रुपए प्रति कुंतल है। एक गाड़ी पर करीब 80 हजार से 1 लाख तक टैक्स बनता है। नवीन मंडी स्थल से अतिरिक्त अन्य स्थान पर गुड़, खाद्यान्न, तेल, तिलहन का कारोबार करना अवैध की श्रेणी में आता है।
खास बात यह है कि भड़भूजे भी मूंगफली भूनकर दोगुना दामों 120-150 रुपए प्रति किलो बेच रहे हैं और एक पैसा भी टैक्स नहीं देते हैं। इस समय घटिया से घटिया मूंगफली भी बिक रही है नगर उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर मूंगफली पर टैक्स चोरी रोकने तथा राजस्व वसूली के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर























