
दिग्विजय शिशोदिया ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर से की मुलाकात, 2027 के चुनाव पर हुई चर्चा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक कमाल अख्तर से समाजवादी पार्टी के धौलाना विधानसभा क्षेत्र-58 से भावी प्रत्याशी दिग्विजय सिसोदिया ने उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान हाल ही में संपन्न हुए शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनावों के साथ ही आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान धौलाना विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, जनभावनाओं और आगामी चुनाव से जुड़ी संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।
दिग्विजय सिसोदिया ने कहा कि कमाल अख्तर का मार्गदर्शन और उनका राजनीतिक अनुभव सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है। उनसे प्रत्येक मुलाकात में कुछ नया सीखने तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का अवसर मिलता है। इस शिष्टाचार भेंट को राजनीतिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671
























