
हापुड के 50 लोग देशी मुर्गी पालन का लेंगे प्रशिक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): आई०वी०आर०आई०, बरेली स्थित राष्ट्रीय पक्षी अनुसंधान केन्द्र के लिए जनपद हापुड़ से 50 इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों को 02 दिवसीय एक्पोजर विटिज एवं प्रशिक्षण के लिए सोमवार को रवाना किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, हापुड़, जिला पंचायत राज अधिकारी, हापुड़ एवं संयुक्त निदेशक, सदर हापुड़ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर के बस को रवाना किया गया।
सभी प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय पक्षी अनुसंधान केंद्र इज्जत नगर बरेली में देशी मुर्गी पालन की एक्सपोजर विजिट एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी की प्रेरणा एवं निर्देशन के क्रम में आयोजित इस प्रशिक्षण के उपरांत इन लाभार्थियों को उनकी क्षमता के अनुरूप 500 से 2000 की क्षमता के पोल्ट्री फार्म खुलवाने में मदद की जाएगी जिसमें केज लेस पोल्ट्री पालन किया जाएगा। इसमें स्वदेशी उन्नत नस्ल की लेयर मुर्गियों के चूजों की उपलब्धता राष्ट्रीय पक्षी अनुसंधान केंद्र के माध्यम से कराई जाएगी जिससे जनपद में देशी अंडे के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यक्रम में ईको एग्स कोऑपरेटिव लिमिटेड, बागपत की सुश्री रुबीना नितिन अय्यर द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। लाभार्थियों के साथ डॉ मदन पाल सिंह एवं डॉ आनंद गिल विभागीय अधिकारी के रूप में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में समन्वयक के रूप में लगाए गए हैं। राष्ट्रीय पक्षी अनुसंधान केन्द्र पर लाभार्थियों द्वारा देशी मुर्गी पालने हेतु 02 दिवसीय प्रशिक्षण किया जायेगा। प्रशिक्षण उपरान्त देशी अण्डा उत्पादन हेतु डीप लिटर सिस्टम में छोटे-छोटे फार्म खुलवाये जायेगें।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























