
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बाबूगढ़ छावनी में भव्य आयोजन, अध्यक्ष सुधा देवी व थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने किया माल्यार्पण
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में सोमवार को भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वार्ड नंबर-3 स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में नजर आया।
जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी वाल्मीकि मंदिर पहुंचीं और भगवान महर्षि वाल्मीकि को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। वहीं, थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान महर्षि वाल्मीकि को माला अर्पित की और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह गुर्जर ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान महर्षि वाल्मीकि के दर्शन किए। इसके साथ ही मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया।
जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर के निकट स्थित धर्मशाला में प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत के गणमान्य लोगों और सभासदों सहित अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने श्रमदान कर नगर में साफ-सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस मौके पर मंदिर कमेटी के कचेदु सिंह, रमेश, गुरदास, सूरज, विनोद, नानू, जगदीश, परमानंद, प्रदीप, मनोज सहित अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























