
गेहूं उत्पादन में वझीलपुर के किसान ने जनपद में पाया पहला स्थान
हापुड सीमन (ehapurnews.com ):किसान सम्मान दिवस पर हापुड के गांव वझीलपुर के किसान ब्रजभूषण को गेंहू उत्पादन में जनपद हापुड में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।सम्मान की धनराशि किसान के खाते में भेजी जाएगी।देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की जन्म स्थली गांव नूरपुर में आयोजित
किसान सम्मान दिवस के अवसर पर किसान सम्मान योजना वर्ष 2025-26 के लिए वझीलपुर निवासी राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रशासनिक सदस्य ब्रजभूषण पुत्र शिवनाथ को गेहूं उत्पादन में हापुड़ जनपद में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें भाजपा उत्तर प्रदेश के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।किसान ने जैसे ही सम्मान ग्रहण किया तो सभागार तालियों से गूंज उठा।समारोह मे 47 किसानो को सम्मानित किया गया।इसकी जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी, उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, धौलाना के तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर हापुड़ के तहसील अध्यक्ष सतबीर प्रधान, गढ़मुक्तेश्वर के तहसील अध्यक्ष जसबीर सिंह आदि पदाधिकारियों व प्रशासनिक सदस्यों ने ब्रजभूषण को फोन पर बधाईयां दी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























