
एसपी ऑफिस के पास हुई चोरी की घटना में शामिल संदिग्ध सीसीटीवी में कैद
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): एसपी ऑफिस के पास चोरों ने दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते भीतर दाखिल हुए जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद इकबाल मलिक ने बताया कि उनकी हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड स्थित एसपी ऑफिस के पास इंडियन एग्रीकल्चर के नाम से दुकान है। दोनों दुकानों में बीती देर रात चोर दुकान की छत तोड़कर अंदर घुस गए। चोर दुकान से चार मशीन, सात बंडल कॉपर की लीड, लोहे का सामान, चार कटर चुराकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला जिसके बाद उसके होश उड़ गए। पीड़ित को करीब ढाई लाख का नुकसान हो गया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


















