
हापुड़ एसपी ऑफिस के पास मुख्य मार्ग पर स्थित दो दुकानों से चोरी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने अब एसपी कार्यालय के पास स्थित दिल्ली रोड पर स्थित दो दुकानों में चोरी की जिससे हड़कंप मच गया। मुख्य मार्ग पर दो दुकानों से हुई चोरी से व्यापारियों में नाराजगी है। इस दौरान पीड़ित का करीब दो से ढाई लाख रुपए का नुकसान हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जो आसपास लगे कैमरों को खंगाल रही है।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद इकबाल मलिक ने बताया कि उनकी हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड स्थित एसपी ऑफिस के पास इंडियन एग्रीकल्चर के नाम से दुकान है। दोनों दुकानों में बीती देर रात चोर दुकान की छत तोड़कर अंदर घुस गए। चोर दुकान से चार मशीन, सात बंडल कॉपर की लीड, लोहे का सामान, चार कटर चुराकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला जिसके बाद उसके होश उड़ गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एसपी कार्यालय के इतने करीब हुई चोरी की वारदात ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867

















