
पिलखुवा में 17 सितंबर को होगी दुकानों की नीलामी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर पालिका परिषद की दुकानों और शोरूम के फ्री होल्ड आवंटन के लिए आगामी 17 सितंबर को सार्वजनिक नीलामी आयोजित की जाएगी। नीलामी नगर पालिका कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
नगर पालिका की ओर से जारी सूचना के अनुसार, नीलामी में दुकानों और शोरूम के आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पूरी की जाएगी। इच्छुक लोगों को नीलामी में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। सूचना में बताया गया है कि संबंधित दुकानों के लिए करीब 31.25 वर्गमीटर क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से नीलामी को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। माना जा रहा है कि नीलामी में बड़ी संख्या में इच्छुक लोग हिस्सा ले सकते हैं।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586


















