👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सोमवार को धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि सर्द हवाओं के आगे धूप भी फीकी सी महसूस हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बताते चलें कि पिछले एक हफ्ते से धूप न निकलने से लोगों को सर्दी के कहर का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि रविवार को कुछ देर के लिए धूप निकली थी लेकिन सोमवार को सूर्य देवता ने लोगों को दर्शन दिए। संभावना है कि मंगलवार को एक बार फिर बादल छाए रहेंगे जिसकी वजह से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। यदि सोमवार को चल रही हवा की गति की बात करें तो यह तीन किलोमीटर प्रति घंटा है जिसके चलते लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093

























