👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक पी के उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी के आदेश पर एक बार फिर से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का अवकाश बढ़ा दिया है जिसके अनुसार अब 16 जनवरी से कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं संचालित की जाएगी जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं पहले की तरह ही सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक यथावत संचालित कराई जाएंगी।
शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का अवकाश 8 जनवरी से 13 जनवरी तक बढ़ा दिया है। 14 जनवरी का रविवार और 15 जनवरी की मकर संक्रांति के चलते स्कूल 16 जनवरी से संचालित कराए जाएंगे।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540

























