
बाइक का आगे का पहिया उठाकर की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कॉलेज के पास की वीडियो में एक युवक बाइक से स्टंट करता हुआ दिख रहा है। बाइक का आगे का पहिया उठाकर स्टंट किया जा रहा है। स्टंटबाज की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शनिवार को एक वीडियो हापुड़ में सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्थित कॉलेज के पास की बताई जा रही है जहां छुट्टी के समय एक युवक बाइक लेकर सड़क पर आया और उसने आगे का पहियां उठाकर स्टंट करना शुरू कर दिया। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























