
मकान पर लाउडस्पीकर लगाकर नमाज पढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी में एक मकान में लाउडस्पीकर लगाकर नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है जिसका क्षेत्रवासियों ने विरोध किया और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था कायम है।
मामला रविवार का है जब एक मकान पर लाउडस्पीकर टांग कर नमाज पढ़ी जा रही थी। टीचर्स कॉलोनी में लोग एकत्र हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने दो लोगों को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























