
गंगा में बैरिकेडिंग पर स्टंट बाज का 24 हजार का चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत बृजघाट गंगा घाट पर बैरिकेटिंग पर मोटरसाइकिल चलाने व स्टंट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर उक्त मोटरसाइकिल का कुल 24,000/- रुपये का चालान किया है।
हापुड़ पुलिस जनपदवासियों से अपील की है कि यातायात नियमों के अनुरूप ही अपने वाहन का प्रयोग करें तथा अपनी व अन्य किसी की जान जोखिम में न डाले, यदि किसी वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52


























