
युवक को यातनाएं देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर चार पुलिसकर्मियों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर में तैनात चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक को यातनाए देने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। सुसंगत धाराओं में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच चल रही है। थाना कपूरपुर में तैनात पुलिसकर्मी कर्मवीर सिंह, भाटी समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
कपूरपुर क्षेत्र के गांव नगला छज्जू निवासी विकास सिंह ने बताया कि चार पुलिसकर्मियों ने 5 नवंबर 2025 को उसे उसके घर के सामने से बिना किसी कारण जबरन उठा लिया। उसके बाद उसे समाना बस स्टैंड के नगला छज्जू गेट पर लात घुसो और हाथ में पहने कड़े से करीब 1 घंटे तक पिटाई की जिससे पीड़ित को कान और सिर में चोट आई। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे थाने में ले जाकर यातनाएं दी। फट्टे से पीटा और शौचालय तक साफ कराया। अगले दिन 6 नवंबर 2025 की शाम 6 आरोपियों ने चिकित्सक से मेडिकल बनवाकर उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां से उसे छोड़ दिया गया। इस प्रकरण के विरोध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का रुख किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार वर्मा ने कपूरपुर पुलिस को आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने चारों पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























