
हापुड़: सड़क हादसे में रेलवे में तैनात सीआईटी की मौत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में माल गोदाम के पास स्कूटी व बाइक की कोई भिड़ंत के दौरान स्कूटी सवार रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है जो रेलवे विभाग में सीआईटी यानी चीफ टिकट इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार की रात का है जब माल गोदाम के पास स्कूटी और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि स्कूटी सवार रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे men लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाइक सवार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























