
चलती कार बनी आग का गोला, वाहनों का पहिया थमा
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): थाना पिलखुआ के अंतर्गत शुक्रवार की रात हापुड़-दिल्ली-लखनऊ हाईवे के ओवर ब्रिज पर चंडी मंदिर के पास चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। कार में सवार लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। राहगीरों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया,तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
जानकारी के अनुसार गाड़ी हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रही थी। पिलखुवा के पिलर नंबर-91 के पास पहुंचते ही कार से धुआं निकलना शुरू हो गया। चालक पिंटू ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और उसमें सवार सभी लोग बाहर निकल गए। इसी बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे लेकिन तब तक गाड़ी में आग लग चुकी थी। गनीमत रही गाड़ी में सवार लोग बाल-बाल बच गए।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867

























