
जीजा के साथ रहने पर अड़ी साली, विवाद के बाद थाने पहुंचा मामला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रिश्तों को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बड़ी बहन के प्रसव के बाद बहन और भांजे की देखभाल करने के लिए ससुराल पहुंची छोटी बहन को अपनी ही बहन के पति (अपने जीजा) से प्रेम हो गया। इसके बाद मामला धीरे-धीरे परिवार के बीच विवाद का कारण बन गया।
बताया जा रहा है कि छोटी बहन ने जीजा का साथ छोड़ने से मना कर दिया। जिसके बाद मामला परिवार तक पहुंचा और दोनों पक्ष थाने पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने अपने जीजा के साथ रहने की इच्छा जताई। परिवार वालों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। वहीं, बड़ी बहन ने भी अपने पति और अपनी छोटी बहन के रिश्ते का कोई विरोध नहीं किया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाने की कोशिश की। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है और पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा बनी हुई है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















