
गृह क्लेश से परेशान महिला ने गंगा में जाने की कोशिश, नाविकों ने बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तीर्थनगरी बृजघाट में गृह क्लेश से परेशान एक महिला के गंगा में कूदने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। महिला को समय रहते नाविकों ने सुरक्षित बचा लिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम एक महिला जेट्टी बैरिकेडिंग के आसपास परेशान हालत में घूम रही थी। कुछ देर बाद वह पास खड़ी नाव पर पहुंच गई। महिला की हरकत देखकर वहां मौजूद लोगों और दूसरी नाव पर सवार लोगों ने तुरंत उसे रोक लिया और सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस महिला को अपने साथ ले गई और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















