
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आनंद विहार की रहने वाली 16 साल की वान्या गुप्ता पुत्री निमित गुप्ता ने शूटिंग एंड रेसलिंग लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित 38वीं क्षेत्रीय खेलकूद 2026-2027 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जहां वान्या गुप्ता ने शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पुरस्कार अपने नाम किए हैं। वान्या ने टीम में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल झटका जबकि इंडिविजुअल चौथी रैंक प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। उनकी सफलता पर कोच राजेश व श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने शुभकामनाएं व बधाई दी हैं। वान्या गुप्ता ने अपनी इस सफलता का श्रेय कोच राजेश और प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव के साथ-साथ परिजनों को दिया है।
वान्या गुप्ता की मां प्रियंका गुप्ता ने बताया कि उनकी पुत्री खेलकूद में पहले भी कई पुरस्कार ला चुकी है और वह लगातार मेहनत कर रही है। वह कक्षा दसवीं में पढ़ती है जिसने मुजफ्फरनगर में आयोजित अंडर-19 गर्ल्स पीप साइट राइफल वर्ग में हिस्सा लेकर शानदार सफलता हासिल की है।

Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


















