
हापुड जनपद के स्कूल प्रबन्धक व प्रधानाचार्यों के साथ परिवर्तन योजना के क्रियान्वयन हेतु बैठक
हापुड,सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): परिवर्तन योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में एक बैठक जनपद के स्कूल प्रबन्धक / प्रधानाचार्यों के साथ बुधवार को दीप उत्सव मण्डप, मेरठ रोड, हापुड़ में सम्पन्न की गयी, इस बैठक की अध्यक्षता श्रीमती छवि सिंह चौहान, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हापुड़ द्वारा की गयी। बैठक में श्रीमती नाजनीन उच्च शिक्षा विभाग एवं श्री शैलेन्द्र कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक, श्री रामआसरे तिवारी, प्रधान सहायक, श्री नदीम सुब्हानी उर्दू अनुवादक /सह-प्रधान सहायक, श्री शाहिद आफाक उर्दू अनुवादक/ सह-प्रधान सहायक के साथ-साथ जनपद के 35 विद्यालयों से अधिक के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य / प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हापुड़ द्वारा उपस्थितगण को अवगत कराया गया कि भारत सरकार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने, पुराने एवं अधिक प्रदूषणकारी परिवहन वाहनों के स्थान पर नवीन BS-VI, CNG एवं Electric वाहनों को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “परिवर्तन योजना’ प्रारम्भ की गई है, जिसके अन्तर्गत योजना का लाभ केवल NCR क्षेत्र में पंजीकृत BS/URO-I, II, III & BS-IV उत्सर्जन मानक वाले ट्रक एवं बसों के स्वामियों को प्राप्त होगा। BS-III अथवा उससे पूर्व उत्सर्जन मानक वाले वाहनों को Registered Vehicle Scrapping Facility (RVSF) में ही स्क्रैप कराना अनिवार्य होगा। BS-IV वाहनों को RVSF में स्क्रैप कराया जा सकता है अथवा NCR से बाहर किसी Non-NCR क्षेत्र में विक्रय किया जा सकता है। प्रतिस्थापन के रूप में खरीदा जाने वाला नया अथवा प्रयुक्त वाहन BS-VI अथवा इलेक्ट्रिक वाहन होना चाहिए तथा उसका पंजीकरण NCR क्षेत्र में होना आवश्यक होगा। उक्त प्रक्रिया अपनाते हुए नया वाहन कय पर आगामी 10 वर्षों के देय कर एवं षुल्क में 100 प्रतिशत छूट प्रदान किये जाने की व्यवस्था है साथ ही वाहन लोन पर कय किये जाने की दशा में ब्याज में 5 प्रतिशत छूट भी मिलेगी। डीजल / सीएनजी वाहनों पर मासिक फ्यूल वाउचर तथा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक मुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। श्रीमती नाजनीन उच्च शिक्षा विभाग एवं श्री शैलेन्द्र कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भी जनपद के सभी स्कूल प्रबन्धकों से योजना के अन्तर्गत देय लाभ को प्राप्त करने की अपेक्षा की गयी।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हापुड़ द्वारा उपस्थितगण को उक्त योजना में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया तथा बैठक में उपस्थित रॉयल पब्लिक स्कूल, एच०आर०एम० पब्लिक स्कूल, डी०एम० पब्लिक स्कूल, बतेस्दा एकाडेमी, डी०पी०एस० स्कूल, ए०वी०डी०पी० स्कूल, रैनबो पब्लिक स्कूल, श्री सरस्वती विद्या निकेतन, हैरीटेज स्कूल आदि स्कूलों के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य / प्रतिनिधि द्वारा अपने वाहन जिनकी आयु पूर्ण हो रही है और वह इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं, के लिए सम्बन्धित पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने का आश्वासन दिया गया तथा योजना के अन्तर्गत ही अपनी वाहन को स्कैप कराकर अथवा उसका अनापत्ति प्रमाण पत्र एन०सी०आर० क्षेत्र से बाहर के जनपद के लिए निर्गत कराकर योजना का लाभ लेने को कहा गया। परिवहन विभाग हापुड़ द्वारा सभी उपस्थितगण को योजना की जानकारी से सम्बन्धित प्रपत्र भी वितरित किये गये।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867

















