
प्रयागराज पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट की हापुड़ तक पहुंची जांच, पिलखुवा से भेजा गया था पोटैशियम नाइट्रेट, पिलखुवा से एक को उठाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रयागराज के पास पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट की जांच अब हापुड़ तक पहुंच गई है। जांच में सामने आया है कि पटाखे बनाने में इस्तेमाल किया गया पोटैशियम नाइट्रेट पिलखुवा से भेजा गया था। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई थी जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस रसायन की सप्लाई पिलखुवा के एक सुनार के यहां से की गई थी। इसके बाद कौशांबी पुलिस ने पिलखुवा पहुंचकर गुल्लू बाबा मंदिर के पास रहने वाले सुनार धर्मेंद्र वर्मा और उनके बेटे गौरव से पूछताछ की। पुलिस धर्मेंद्र से पूछताछ के बाद उनके बेटे गौरव को अपने साथ कौशांबी ले गई।
पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2024 में धर्मेंद्र वर्मा के यहां से यह रसायन कौशांबी भेजा गया था और इसी साल इसका इस्तेमाल पटाखे बनाने में किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि धर्मेंद्र के पास रसायनों की थोक बिक्री का लाइसेंस है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पोटैशियम नाइट्रेट की सप्लाई किसके कहने पर और किस प्रक्रिया के तहत की गई थी। हादसे के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही हैं।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















