
छत से उतरते वक्त फिसला पैर, हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर में छत से नीचे उतरते समय पैर फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहल्ला अहाता बस्तीराम में रहने वाले टीटू उर्फ करन के रूप में हुई है।
बताया गया कि टीटू उर्फ करन, गढ़मुक्तेश्वर तहसील में कार्यरत डालचंद कर्मचारी का भतीजा था और मुजफ्फरनगर के मीरापुर में मूढ़े की दुकान चलाता था। वह रात में दुकान की छत पर सोने के लिए गया था।
देर रात नींद से उठकर नीचे उतरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















