
सिंभावली: स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल: प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, मेरठ में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में स्वास्थ्य विभाग की एक और गंभीर लापरवाही सामने आई है।जहाँ सिंभावली क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव की रहने वाली 35 वर्षीय बुसरा और उनके नवजात बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बक्सर पीएचसी (PHC) के डॉक्टरों और स्टाफ पर बिना जरूरी संसाधनों के प्रसव कराने और लापरवाही बरतने का संगीन आरोप लगाया है।”
“जानकारी के मुताबिक, 11 सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर बुसरा को बक्सर पीएचसी में भर्ती कराया गया था। शाम को उन्होंने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके तुरंत बाद बुसरा की तबीयत बिगड़ने लगी। पति मोहम्मद कमाल का आरोप है कि केंद्र में ऑक्सीजन सिलेंडर और जरूरी मेडिकल उपकरण मौजूद नहीं थे।
हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई।”
“घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। खबर मिलते ही सिखेड़ा सीएचसी (CHC) प्रभारी डॉ. अमित बैसला ने गांव हिम्मतपुर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है और संबंधित स्टाफ नर्स को सीएचसी से अटैच कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में जांच टीम की रिपोर्ट के बाद जिम्मेदार कर्मचारियों पर क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















