👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ द्वारा कस्बे में स्थित श्री नेहरू भारती इंटर कॉलेज में सोमवार को भूजल सप्ताह के अंतर्गत जन जागरूकता एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को भूजल संरक्षण एवं हर घर तिरंगा योजना के बारे में जागरूक किया गया. इस दौरान छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
























