
ड्राई-डे पर ठेके की छत से शराब की बोतलें फेंक कर बेचने की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): गांधी जयंती के मौके पर ड्राई डे के बावजूद शराब बिक्री का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामला चितौली मार्ग स्थित शराब ठेके से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर ठेके की छत से शराब की बोतलें फेंककर ग्राहकों को बिक्री किए जाने का दावा किया जा रहा है।
इसके साथ ही शराब को निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर बेचे जाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी।
अधिकारियों द्वारा वायरल वीडियो की सत्यता और मौके पर शराब बिक्री से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि ड्राई डे के दौरान शराब की बिक्री हुई थी या नहीं और यदि बिक्री हुई तो किन परिस्थितियों में की गई। मामले को लेकर आबकारी विभाग की कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















