हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया. हर-हर महादेव के उद्घोष से मंदिर गूंज उठा. जनपद हापुड़ के गढ़ क्षेत्र के गांव दतियाना में स्थित प्राचीन भूतेश्वर लाल शिव मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए. भोर से ही भक्तों मंदिर पहुंचना शुरू हो गए जहां भोले का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया. इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि यह भूतों ने बनाया है.
मान्यता है कि मंदिर में भोले का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है.
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की हुई है और सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी हुई है. भोर में ही भक्त अपने घरों से निकले और सावन के पहले सोमवार पर भोले का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचना शुरू हो गए.
























