
सपा ने किया, “लोकतंत्र बचाओ-वोट बचाओ अभियान” का ऐलान, चार अक्टूबर को मार्च निकालने की तैयारी
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): मतदाता सूची में कथित धांधली और फर्जी वोटों के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ-वोट बचाओ’ अभियान का ऐलान किया है। सपा जिलाध्यक्ष हापुड़ एडवोकेट आनंद गुर्जर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की है। नेताओं का दावा है कि यूपी में विधानसभा वार हजारों फर्जी वोट बनाए गए हैं। विरोध में 4 अक्टूबर को हापुड़ में मार्च निकाला जाएगा, जो बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचेगा। सपा नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची के मुद्दे को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867





















