हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के प्रमुख शैक्षिणिक संस्थान एटीएमएस का एकाउंटटेंट नवीन कुमार अग्रवाल संस्थान के छात्र-छात्राओं की फीस के 13 लाख 59 हजार 450 रुपए धोखाधड़ी करके ले उड़ा।
संस्थान के सचिव रजत अग्रवाल ने आरोपी एकाउंटटेंट नवीन कुमार अग्रवाल के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 408, 500, 201 तथा 66 डी के तहत हापुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संस्थान में बी.एड, बी फार्मा, डी-फार्मा, पोलिटैक्नीक में करीब 550 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे है। संस्थान में हापुड़ के मौहल्ला कृष्णा नगर के मदन लाल अग्रवाल का बेटा नवीन कुमार अग्रवाल एकाउंटटेंट के पद पर नियुक्ति थी और नवीन पर संस्थान में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की फीस व छात्रवृत्ति का हिसाब-किताब रखने का दायित्व था।
आरोप है कि नवीन अग्रवाल ने संस्थान के नियमों के विपरीत जाकर बहुत से छात्र-छात्राओं से फीस की धनराशि नकद व अपने व्यक्तिगत खाते में प्राप्त करके धन छात्र-छात्राओं के साथ धोखाधड़ी कर इन्हें विद्यालय की फीस प्राप्ति की रसीद जारी नहीं की गई औऱ साक्ष्य मिटाने के लिए एडमिन आई डी औऱ पासवर्ड का दुरुपयोग करके फीस साफ्टवेयर से उन छात्रों का नाम ही डिलीट कर दिया जबकि वे छात्र अभी भी विद्यालय में पढ़ रहे है। आरोपी ने साफ्टवेयर में गड़बड़ी की है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, गबन की धनराशि अधिक भी हो सकती है।
आरोपी नवीन कुमार अग्रवाल के इंडियन बैंक निजामपुर, भारतीय स्टेट बैंक मंडी यार्ड हापुड़, एचडीएफसी बैंक हापुड़ में खाते है। फिलहाल आरोपी नवीन अग्रवाल फरार है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209

























