
हाईवे पर बिखरे तेल पर फिसली स्कूटी, दंपति घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हाईवे पर बिखरे तेल के कारण एक स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे स्कूटी पर सवार दंपति घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने दोनों घायलों को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया।
मामला सोमवार का है जब दीपक पुत्र भागीरथ निवासी गजरौला जनपद अमरोहा अपनी पत्नी रीना के साथ नोएडा से अपने घर अमरोहा जा रहे थे। जैसे वह हाफिजपुर क्षेत्र में चितौली कट के पास पहुंचे तो सड़क पर बिखरे तेल पर स्कूटी फिसल गई जिससे पति-पत्नी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























