
हमले के विरोध में थाने पहुंचे किसान नेता
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एडवोकेट अक्षित शर्मा एवं जिला अध्यक्ष हापुड़ मुलेश शर्मा के नेतृत्व में पिलखुवा कोतवाली पहुँचकर हापुड़ जिलाध्यक्ष मुलेश शर्मा के पुत्र पर हुए हमले को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई गई। संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की अपील की।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति ने स्पष्ट कहा कि संगठन अपने कार्यकर्ताओं एवं किसानों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव नीरज शर्मा युवा राष्ट्रीय महासचिव पंडित नितिन शर्मा दादरी ब्लॉक अध्यक्ष लाटूर नागर हर्ष प्रजापति मोहित चौधरी ललित शर्मा पंकज शर्मा सागर गौतम आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























