
हर हाल में प्राथमिकता पर होगा सैनिको की समस्याओ का निस्तारण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): समस्त पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण हेत जिलाधिकारी एंव अध्यक्ष जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास हापुड़ कविता मीना (आई.ए.एस.) अध्यक्षता में सोमवार,18.05.2026 को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद हापुड़ के भूतपूर्व / सैनिकों / दिवंगत सैनिकों के आश्रितों / वीर नारियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। मा० जिलाधिकारी, महोदया द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों को होने वाली समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये है।
उक्त बैठक में सन्दीप कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), ले०कर्नल विवके सिंह, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, ले०कर्नल अशुल, बाबूगढ कैंट, आनरेरी कैप्टन (से०नि०) राजेश पाल, आनरेरी कैप्टन महीपाल सिंह, सूबेदार अय्यूब खान, दफेदार यतेन्द्र चढडा, हवलदार गजबीर सिंह, हवलदार मूलचन्द, भूतपूर्व सैनिक आदि उपस्थित रहें।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























