
हाफिजपुर पुलिस ने ट्यूबवेल चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में ट्यूबवेल में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 3.300 किलोग्राम कॉपर तार, तीन कटआउट, सात केबिल के टुकड़े, चोरी करने के उपकरण, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाफिजपुर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने थाना हाफिजपुर में दर्ज मुकदमे से संबंधित दो आरोपियों को ग्राम उबारपुर नाले के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शादाब पुत्र अकील निवासी मोहल्ला नबी करीम, गढ़ गेट पुलिस चौकी के पीछे, थाना हापुड़ नगर और तौहीद पुत्र तोफीक निवासी मोहल्ला नबी करीम, गढ़ गेट पुलिस चौकी के पीछे, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का कॉपर तार, कटआउट और केबिल के टुकड़ों के अलावा चोरी करने के उपकरण भी बरामद किए। साथ ही एक अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान के आधार पर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















