
साइबर ठगी के शिकार युवक के 33,500 रुपये पुलिस ने कराए वापस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के 33,500 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पीड़ित ने हापुड़ पुलिस की जमकर प्रशंसा की।
पुलिस के अनुसार, नबदुर्गा कॉलोनी, थाना हापुड़ देहात निवासी आक्रोश तेवतिया के साथ गूगल-पे के माध्यम से धोखाधड़ी हुई थी। शिकायत मिलने के बाद थाना हापुड़ देहात की साइबर सेल ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की।
साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से ठगी गई 33,500 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई। पुलिस की तत्परता से रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
हापुड़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि खाते से धोखाधड़ी के माध्यम से पैसा निकलने की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, पिन या सीवीवी नंबर साझा न करने की सलाह दी है।

VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















