
👁 29 views Views
सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी को सिंभावली पुलिस ने किया गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंभावली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम बंगौली से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोन्टी सांगवान उर्फ मोंटू पुत्र योगेश, निवासी ग्राम कुराना, थाना सिंभावली, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















